मझिआंव कांडी बरडीहा में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मुहर्रम, ताजिया पहलाम के साथ दिखी आस्था और हैरतअंगेज करतबों की झलक

Location: मझिआंव कांडी


गढ़वा जिले के कांडी, मझिआंव और बरडीहा प्रखंड सहित विभिन्न क्षेत्रों में त्याग, बलिदान और भाईचारे का पर्व मुहर्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। दिनभर अखाड़ा, ताजिया और आलम की मिलनी के बाद शाम में विभिन्न कर्बला में ताजिया का पहलाम किया गया। इस दौरान पारंपरिक जुलूस, आकर्षक ताजिया, हैरतअंगेज करतब और सुरक्षा व्यवस्था ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
गढ़वा जिले के कांडी, मझिआंव और बरडीहा प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को मुहर्रम का पर्व पूरी श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह विभिन्न गांवों से अखाड़ा, ताजिया और आलम की मिलनी निकाली गई, जबकि शाम को अपने-अपने कर्बला में ताजिया का पहलाम किया गया। कांडी प्रखंड के कांडी, सड़की, ढबरिया, पतीला, जमुआ, सोनपुरा, भुड़वा, अधौरा, सेतो, लमारी खुर्द सहित अन्य गांवों तथा मझिआंव और बरडीहा प्रखंड के मझिआंव जामा मस्जिद, जोगीवीर, भुसुआ, चंदना, तलशबरिया, घुरुआ, सोनपुरवा, मोरबे, आदर, सेमरी, कुसुमिया दांमर, असना जरही, लेभरी, सुखनदी सहित अन्य स्थानों पर धार्मिक परंपराओं के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कांडी में ताजिया पहलाम से पूर्व जमा दो उच्च विद्यालय के खेल मैदान में इस्लामिया मुहर्रम कमेटी के तत्वावधान में खेल-कूद एवं करतब प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीडीओ राकेश सहाय, युवा समाजसेवी रजनीश रंजन दुबे उर्फ विकास दुबे, प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र पाण्डेय उर्फ पिंकू पाण्डेय, थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम तथा मुखिया विजय राम मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से आए खिलाड़ी फरीद अंसारी और अमित ने अपने हैरतअंगेज करतबों से लोगों को रोमांचित कर दिया। वहीं अधौरा गांव के इसराइल अंसारी के नेतृत्व में स्थानीय खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ी सलीम ने जीभ में सुई चुभोकर धागे से ईंट उठाने तथा शरीर में दर्जनों सुइयां चुभाकर अनोखे करतब दिखाए, जिस पर दर्शकों ने तालियां बजाकर और पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
मझिआंव और बरडीहा क्षेत्र में भी गाजे-बाजे के साथ पारंपरिक जुलूस निकाले गए। बाहर से आए कलाकारों ने विभिन्न युद्धक एवं पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन किया। जामा मस्जिद के लाइसेंसधारी ईशराईल खां द्वारा तैयार किया गया आकर्षक सिफर लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावा कई स्थानों पर सुंदर एवं आकर्षक ताजिए और सिफर बनाए गए थे। जुलूस मार्गों पर श्रद्धालुओं के लिए मीठे शरबत और पेयजल की व्यवस्था भी की गई।
मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। उपायुक्त के निर्देश पर विभिन्न स्थानों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। कांडी थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम के नेतृत्व में पुलिस बल लगातार गश्त करता रहा, जबकि मझिआंव एवं बरडीहा क्षेत्र में पुलिस इंस्पेक्टर बृज कुमार, मझिआंव थाना प्रभारी अमित कुमार, बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। दोनों प्रखंडों में पूरे दिन कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    मेरौनी सोन नदी में मिला युवती का शव, खुशबू कुमारी होने की आशंका

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    प्रशासनिक महकमे में दिनभर चली बैठकों में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

    प्रशासनिक महकमे में दिनभर चली बैठकों में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश
    error: Content is protected !!