Location: Garhwa

भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अजय तिवारी के नेतृत्व में विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भाग लेने वाले मां भारती के जांबाज वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा वंदे मातरम् का गायन किया गया।
इस अवसर पर 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद मेराल प्रखंड के खोरीडीह निवासी रामप्रित ठाकुर की पत्नी संकलीया कुंवर को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक फौजी अजय तिवारी ने कहा कि भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय हासिल कर गौरवशाली इतिहास रचा था। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के आगे नतमस्तक होकर ढाका में 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था। यह भारत की ऐतिहासिक जीत थी। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सैन्य क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और आज भारत विश्व के शक्तिशाली देशों में शामिल हो चुका है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से गढ़वा प्रखंड विधायक प्रतिनिधि अरविंद धर दुबे, जिला महामंत्री संतोष दुबे, जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे, नगर मंडल अध्यक्ष धनंजय गोंड, गोवावल मंडल अध्यक्ष परीक्षित तिवारी, भाजपा नेत्री मीरा यादव, गोपाल दुबे, सुदामा प्रजापति, राम उनय तिवारी, सुनील दुबे, कमलेश तिवारी, ब्रजमोहन ठाकुर, गौरीशंकर तिवारी, विनोद तिवारी, लोजपा नेता रामजी पासवान सहित कई पूर्व सैनिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।












