भगवान नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में रुद्र महायज्ञ से भक्तिमय हुआ वातावरण

Location: Garhwa

गढ़वा शहर के निकट बंडा पहाड़ी स्थित जोबरईया में विराजमान भगवान नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित रुद्र महायज्ञ के कारण क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
यह आध्यात्मिक कार्यक्रम आचार्य आशीष वेद्य जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हो रहा है। प्रकृति की गोद में आयोजित इस यज्ञ में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु यज्ञशाला की परिक्रमा कर रहे हैं तथा भगवान आशुतोष का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
रुद्र महायज्ञ का आयोजन 8 मार्च से 16 मार्च तक किया जा रहा है। इस दौरान प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो रहे हैं। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है।
यज्ञ समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पाल तथा कोषाध्यक्ष विवेकानंद पाल के अनुसार यज्ञ के समापन तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और पूजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। फिलहाल यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    भगवान नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में रुद्र महायज्ञ से भक्तिमय हुआ वातावरण

    भगवान नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में रुद्र महायज्ञ से भक्तिमय हुआ वातावरण

    राजस्थान में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की घर लौटते समय रास्ते में मौत, भीमखाड़ गांव में पसरा मातम

    राजस्थान में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की घर लौटते समय रास्ते में मौत, भीमखाड़ गांव में पसरा मातम

    गढ़वा में रामनवमी की तैयारी शुरू, धार्मिक न्यास बोर्ड की बैठक में बनी रणनीति

    खजुरी–शंखा सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कंपनी को दी चेतावनी

    खजुरी–शंखा सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कंपनी को दी चेतावनी

    बिच्छी गांव में श्री सत चंडी महायज्ञ का पूर्णाहुति, महाभंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    बिच्छी गांव में श्री सत चंडी महायज्ञ का पूर्णाहुति, महाभंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    भीलमा गांव में महाकालेश्वर महादेव व हनुमान मंदिर का पहला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

    भीलमा गांव में महाकालेश्वर महादेव व हनुमान मंदिर का पहला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
    error: Content is protected !!