ब्रेकिंग न्यूज : लुटेरों ने ब्लेड से गला काटकर युवक को किया घायल रांची रेफर,मामले की जांच में जुटी पुलिस

Location: पलामू

मेदिनीनगर।हैदरनगर थाना क्षेत्र के पंसा गांव निवासी विनय कुमार चंद्रवंशी को बीती रात तीन लुटेरों ने बलेड से गला काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बारे में घायल विनय कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि रविवार की रात वह अपने कार से एक रिश्तेदार को मेदिनीनगर सेवा सदन में भर्ती कराने आया था। अस्पताल में भर्ती करवा कर वह कार से अपना घर पंसा वापस जा रहा था। इसी बीच रास्ते में रेहला थाना क्षेत्र के बी मोड़ के पास तीन अज्ञात लुटेरों ने उसका कार रुकवाया और कहा कि हम जहां कहते हैं वहां चलो। विनय चंद्रवंशी ने लुटेरों को कहा कि हम नहीं जाएंगे। इस पर लुटेरों ने विनय चंद्रवंशी के हाथ में ब्लेड मार दिया। हाथ में ब्लड लगने के बाद विनय चंद्रवंशी डर गया और लुटेरों का बात मान लिया। लुटेरे उसे पाटन थाना क्षेत्र के कोरियाडीह लेकर चले गए।वहां पर लुटेरों ने विनय कुमार चंद्रवंशी को कार से उतार कर उसके गर्दन पर ब्लेड से हमला कर दिया और उसके पास से मोबाइल और पैसे लूट लिए। इसके बाद लुटेरे विनय कुमार चंद्रवंशी को कार में बंद कर वहां से फरार हो गए। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा कि एक व्यक्ति घायल अवस्था में कार में पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने विनय कुमार चंद्रवंशी को कार से बाहर निकाला और उसे थाना जाने की सलाह दी। उसके बाद विनय कुमार चंद्रवंशी नजदीकी थाना किशनपुर ओपी गया। वहां पर उसने पुलिस को घटना के बारे में बताया।इसके बाद किशनपुर ओपी पुलिस के द्वारा घायल विनय कुमार चंद्रवंशी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल
    error: Content is protected !!