बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

Location: Manjhiaon

मझिआंव (गढ़वा)। प्रखंड क्षेत्र के बोदरा गांव के टोला बिच्छी में आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पांच मार्च से शुरू हुआ यह धार्मिक अनुष्ठान 10 मार्च तक चलेगा।
यज्ञाचार्य परशुराम शास्त्री के नेतृत्व में आयोजित इस महायज्ञ में प्रतिदिन पूजा-पाठ, हवन तथा धार्मिक प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार की संध्या आयोजित प्रवचन में वृंदावन से आई प्रवचनकर्ता नीलम शास्त्री ने रामायण और श्रीरामचरितमानस के प्रसंगों के माध्यम से माता सीता, भगवान श्रीराम और वीर हनुमान के आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित श्रीरामचरितमानस में माता सीता को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। उन्होंने माता सीता को जगत जननी बताते हुए उनके आदर्श, त्याग और धैर्य का वर्णन किया। साथ ही लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला के त्याग और समर्पण की भी चर्चा की। उन्होंने वीर हनुमान को भगवान श्रीराम का परम भक्त और दूत बताते हुए उनके चरित्र की महिमा का वर्णन किया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। वहीं रविवार को मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
इस मौके पर यज्ञ कमेटी अध्यक्ष सत्य प्रकाश चौधरी, बबलू चौधरी, राजकुमार चौधरी, उमेश रजवार, अरविंद रजवार, जय कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि इंदल सिंह, अजय सिंह सहित यज्ञ समिति के सदस्य एवं ग्रामीणों के सहयोग से कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जा रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!