बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा)। प्रखंड के बीरबल गांव में उस समय मातम पसर गया जब 48 वर्षीय लालमोहमद अंसारी का पार्थिव शरीर उनके पैतृक घर पहुंचा। बेहतर भविष्य और परिवार के भरण-पोषण के लिए बेंगलुरु गए लालमोहमद की काम के दौरान हादसे में मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरु में मजदूरी के दौरान ऊंचाई से गिरने के कारण उनकी दर्दनाक मौत हो गई। करीब छह महीने पहले वे रोजी-रोटी कमाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन सातवें महीने में उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
जैसे ही पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। लालमोहमद अंसारी अपने पीछे दो बेटे और तीन बेटियों सहित बड़ा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य होने के कारण उनके निधन से परिजनों के सामने भरण-पोषण की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि लालमोहमद अंसारी मेहनती और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे रोजी-रोटी की तलाश में बाहर मजदूरी करने गए थे, लेकिन दुर्भाग्यवश हादसे ने उन्हें परिवार से हमेशा के लिए दूर कर दिया।
पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही सैकड़ों ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। पूरे गांव में शोक का माहौल देखा गया और लोगों की आंखें नम हो गईं।
इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य नंदगोपाल यादव, प्रखंड प्रमुख अजय साह, मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा, पूर्व मुखिया इशहाक अंसारी, सदर गुलाम नवी अंसारी सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।
ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा तथा सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि कठिन समय में परिवार को सहारा मिल सके और बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!