Location: Manjhiaon
मझिआंव प्रतिनिधि: प्रखंड क्षेत्र के बोदरा पंचायत अंतर्गत बिच्छी गांव में आयोजित श्री सत चंडी महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का समापन मंगलवार, 10 मार्च को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। यह महायज्ञ 5 मार्च से यज्ञ आचार्य परशुराम शास्त्री के नेतृत्व में हवन-पूजन के साथ शुरू हुआ था, जो पूरे विधि-विधान के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
समापन के अवसर पर मंगलवार को साधु-संतों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसके साथ ही महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
इस महायज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ समिति के अध्यक्ष सत्य प्रकाश चौधरी उर्फ बबलू चौधरी, राजकुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष उमेश रजवार, उप-कोषाध्यक्ष दिनेश रजवार, सचिव अरविंद रजवार, जय कुमार सिंह, अजय सिंह, मुखिया प्रतिनिधि इंदल सिंह, बिंदल सिंह, मिन्नू दुबे, मंदिर पुजारी रामकुमार रजवार, प्रयाग चौधरी, राजमूणि चौधरी, रामपति चौधरी, कामता प्रसाद चौधरी, शेषमणि चौधरी, कामेश्वर चौधरी, राम सिंह सहित आसपास के ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम के दौरान वृंदावन से आईं प्रवचनकर्ता नीलम शास्त्री ने अपनी मधुर वाणी से प्रवचन कर श्रद्धालुओं को भक्ति का संदेश दिया। उनके प्रवचन को सुनने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होते रहे।
महायज्ञ के समापन के साथ पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।









