बसडीहा गांव में बारिश से मिट्टी का मकान ध्वस्त, परिवार हुआ बेघर

Location: पलामू

मेदिनीनगर। पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड क्षेत्र में हो रही बारिश एक गरीब परिवारों के लिए मुसीबत बन गयी है. सिल्दाग पंचायत अंतर्गत बसडीहा गांव निवासी अशोक यादव का शनिवार दोपहर 12 बजे मकान मिट्टी की दीवार में नमी आने से अचानक ध्वस्त हो गया, जिससे घर का सामान नष्ट हो गया साथ ही उनका परिवार बेघर हो गए हैं। जिससे गरीब परिवारों के सामने सिर ढकने की समस्या खड़ी हो गयी है.जो अब अपने परिवार के सदस्यों लेकर रिश्तेदारों के यहां शरण ली है और बारिश का पानी जमा होने और मिट्टी के घरों की कमजोर होने के कारण ये घर गिर गए हैं। वही पीड़ित परिवारों ने छतरपुर अंचल प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है। सिल्दाग पंचायत मुखिया उमेश यादव ने पीड़ित परिवार के सदस्य का नाम प्रधानमंत्री आवास और अबुआ आवास के सूची में होने की बात कही है। और बताया कि इन दोनों सूची में जो पहले खुलेगा उनमें उनका पहली प्राथमिकता देते हुए आवास उपलब्ध कराया जाएगा।
कुछ इलाकों में लोगों का आरोप है कि आवास योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच रहा है और भ्रष्टाचार के कारण योग लोग वंचित रह रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!