बकोइया बालू डंप यार्ड पर एसडीएम की छापेमारी, 9000रु में बिक रही थी बालू

Location: Garhwa

गढ़वा। सदर एसडीएम संजय कुमार ने मीडिया में प्रकाशित समाचारों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मझिआंव के बकोइया स्थित बालू डंप यार्ड का औचक निरीक्षण किया। यह घाट किसी लव सिंह के नाम पर है। मौके पर मालिक अनुपस्थित मिले, लेकिन उनके संबंधी अनुज सिंह, प्रबंधक आनंद चौबे व अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

जांच के दौरान सामने आया कि औचक छापेमारी से कुछ मिनट पहले जिस व्यक्ति ने खुद को फ़ोन पर आनंद चौबे बताया था, वही मौके पर एसडीएम को गुमराह करने के लिए आनंद सिंह बनकर पेश हुआ। हालांकि सख़्त पूछताछ में वह टिक नहीं सका और सच्चाई कबूल करनी पड़ी।

मौके पर कर्मचारियों ने स्वीकार किया कि अब तक बालू की बिक्री ₹9000 प्रति टिपर (200 सीएफटी) में हो रही थी, जबकि इसकी वास्तविक सरकारी कीमत मात्र ₹1500 है। उन्होंने गलती मानते हुए भविष्य में ऐसा न करने की बात कही।

एसडीएम संजय कुमार ने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों के लिए निर्धारित वस्तुओं को मुनाफाखोरी कर मनमाने दामों पर बेचना गंभीर अपराध है। उन्होंने इस पूरे मामले को गंभीर मानते हुए कठोर कार्रवाई का संकेत दिया और जिला खनन पदाधिकारी से स्थिति स्पष्ट करने व प्रतिवेदन देने को कहा।

छापेमारी के दौरान एक ट्रक बालू से लदा खड़ा मिला, लेकिन उसका खरीदार और डेस्टिनेशन कोई नहीं बता सका। जांच में नाम सामने आया कि ट्रक किसी रिंकू तिवारी का है, जो जेएसएमडीसी यार्ड के पूर्व एमडीओ रह चुके हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सरकारी यार्ड से बालू उठाकर निजी प्लॉट में डंप किया जा रहा था, ताकि उसे निजी यार्ड दिखाया जा सके।

एसडीएम ने कहा कि यदि अबुआ आवास या प्रधानमंत्री आवास जैसी गरीब हितैषी योजनाओं के लाभुकों को मनमाने दामों पर बालू खरीदनी पड़ी, तो योजनाओं पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। उन्होंने खनन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अनुमंडल क्षेत्र में कहीं भी पंजीकृत घाटों से अनाप-शनाप दरों पर बालू बिक्री न हो।

2
1
आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!