पेट्रोल से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत

Location: Garhwa

गढ़वा। एनएच-343 गढ़वा-अंबिकापुर मार्ग पर गढ़वा थाना क्षेत्र के लोटो गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव निवासी शंभू प्रसाद गुप्ता (पिता स्व. रामलाल गुप्ता) के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम शंभू प्रसाद गुप्ता लोटो गांव स्थित पेट्रोल पंप से प्लास्टिक के गैलन में पेट्रोल खरीदकर मोपेड से जा रहे थे। जैसे ही वह पेट्रोल पंप से निकलकर सड़क पर पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से प्लास्टिक का गैलन फट गया और पेट्रोल सड़क पर फैलकर आग पकड़ लिया। देखते ही देखते मोपेड और उस पर सवार युवक आग की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाकर युवक को बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
चिकित्सकों के अनुसार युवक का शरीर करीब 80 प्रतिशत तक झुलस चुका था। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसका इलाज किया जा रहा था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी रात्रि में मौत हो गई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    पेट्रोल से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत

    शिक्षा विभाग की नाक के नीचे नियमों का कत्ल, सरकारी स्कूल की दहलीज पर निजी कॉलेज का काला खेल: जांच की मांग

    शिक्षा विभाग की नाक के नीचे नियमों का कत्ल, सरकारी स्कूल की दहलीज पर निजी कॉलेज का काला खेल: जांच की मांग

    कोयल नदी पर तटबंध बनाने का सवाल विधानसभा में उठा

    कोयल नदी पर तटबंध बनाने का सवाल विधानसभा में उठा

    घर से लापता 19 वर्षीय छात्र शुभम सकुशल लौटा, परिवार ने ली राहत की सांस

    ग्रामीण बैंक ने मृतक मजदूर की पत्नी को सौंपा दो लाख रुपये का बीमा चेक

    error: Content is protected !!