Location: Ramana
गढ़वा। मड़वनिया पंचायत के पूर्व मुखिया अखिलेश्वर पांडेय की 65 वर्षीय धर्मपत्नी ऊषा देवी का निधन हो गया। वह पिछले कई वर्षों से पक्षाघात से पीड़ित थीं। वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां मुखाग्नि उनके पति अखिलेश्वर पांडेय ने दी।
ऊषा देवी के निधन पर जिप अध्यक्ष शांति देवी, प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी, मुखिया स्वीटी वर्मा, सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार, विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, समाजसेवी हरिश्चंद यादव, अलीजान अंसारी, विनोद मेहता, विजय यादव, धर्मेंद्र विश्वकर्मा समेत कई लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
![]()











