न्यू जीवन ज्योति कोचिंग सेंटर का शुभारंभ, गरीब छात्रों को मिलेगा मुफ्त शिक्षा का अवसर

Location: Garhwa

गढ़वा : शहर के ऊंचरी वार्ड नंबर 2 में न्यू जीवन ज्योति कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन आजसू पार्टी के युवा प्रदेश संयोजक रविंद्र नाथ ठाकुर एवं केंद्रीय सदस्य डॉ. इश्तियाक रजा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रविंद्र नाथ ठाकुर ने कहा कि कोचिंग संस्थान के संस्थापक विजय सर ने सातवीं से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं को हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कम शुल्क पर उपलब्ध कराने का सराहनीय निर्णय लिया है। वहीं डॉ. इश्तियाक रजा ने कहा कि विजय सर का शिक्षा क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव छात्रों के लिए लाभकारी साबित होगा।

संस्थान के संस्थापक विजय सर ने बताया कि यहां अनुभवी शिक्षक विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित रहेंगे। साथ ही जो असहाय बच्चे आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई नहीं कर पाते, उन्हें निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी। हमारा उद्देश्य गढ़वा जिले में शिक्षा का अलख जगाना है।

इस अवसर पर भारतीय शिक्षा निकेतन के संस्थापक दामोदर राम, इंजीनियर संजय कुमार, मुबारक अंसारी, रणवीर जी, जावेद अंसारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। साथ ही कोचिंग सेंटर के सहयोगी शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!