Location: सगमा
सगमा। दुर्गा पूजा महोत्सव को धूमधाम एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर सूर्योदय विकास संघ की ओर से मध्य विद्यालय सगमा के प्रांगण में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अखिलेश यादव ने की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा बड़े उत्साह से मनाई जाएगी। कार्यक्रम संचालन के लिए सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया।
नवनिर्वाचित समिति में वरिष्ठ सचिव के रूप में भूपेंद्र यादव एवं बिंदेश कुमार यादव को अध्यक्ष चुना गया। वहीं, विपुल कुमार यादव को सचिव, चितरंजन यादव को उपाध्यक्ष, धनंजय कुमार यादव को कोषाध्यक्ष, मुकेश कुमार यादव को उपकोषाध्यक्ष, जयंत कुमार यादव को उपसचिव, फुलेंद्र कुमार यादव को संगठन मंत्री, अखिलेश कुमार यादव को संयोजक तथा जितेंद्र कुमार यादव को सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर जनार्दन प्रसाद यादव, सत्य प्रकाश यादव, आनंद यादव, चंद्रकांत यादव, राकेश यादव, प्रमोद यादव, अर्जुन पासवान, अभिमोचन यादव, मंगलेश यादव, विनोद यादव, अंशु यादव, योगेंद्र यादव, दीपक यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।












