झारखंड स्थापना दिवस समारोह के तहत गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

Location: Garhwa

गढ़वा। गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय, गढ़वा में 12 नवम्बर से 14 नवम्बर 2025 तक झारखंड स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस तीन दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन 13 नवम्बर को “झारखंड पेंटिंग” विषय पर रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की 50 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने झारखंड की सांस्कृतिक विविधता, लोककला, प्राकृतिक सौंदर्य और पारंपरिक जीवनशैली को अपनी पेंटिंग और रंगोली के माध्यम से सुंदर रूप में प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में कला, सृजनशीलता और राज्य की सांस्कृतिक धरोहर के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना था। निर्णायक मंडल में प्रो. अशोक कुमार पाठक, प्रो. एस. एन. राय और प्रो. रणजीत कुमार शामिल थे। उनके द्वारा श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन कर समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

महाविद्यालय की प्राचार्या ने छात्राओं की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं में कलात्मक अभिव्यक्ति और झारखंड की संस्कृति के प्रति गर्व की भावना विकसित करते हैं।

प्रतियोगिता में अभिलाषा, शालिनी, सान्या, सानिया परवीन, प्राची प्रीतम, रूपवती, स्नेहा, शिबू, गीता सहित कुल 50 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. कविता कुमारी, डॉ. प्रीति कुमारी, प्रो. आभा मुखर्जी और प्रो. नेलन तिर्की उपस्थित थीं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!