झारखंड स्थापना दिवस पर एमजीसीपीएल ने लगाया रक्तदान शिविर, 64 यूनिट रक्त संग्रह

Location: Meral

मेराल: 25वें झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर शनिवार को एमजीसीपीएल कंपनी द्वारा अकलवानी स्थित कैंप कार्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 64 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

रक्तदान शिविर का उद्घाटन उपायुक्त दिनेश कुमार यादव, एसडीएम संजय कुमार पांडे, सिविल सर्जन जे.एफ. कनेडी एवं कंपनी के एचआर हेड जमीर हसन ने दीप प्रज्वलित कर किया। रक्तदाता सभी व्यक्तियों को डीसी सहित उपस्थित अधिकारियों ने अंगवस्त्र और फल-पानी देकर सम्मानित किया। इस दौरान डीसी ने कैंप परिसर में फलदार पौधा भी लगाया।

उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने कहा कि जिले में रक्त की कमी को देखते हुए लगातार रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने की जरूरत है, क्योंकि रक्तदान से किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता, बल्कि यह दूसरों के जीवन को बचाता है।

एसडीएम संजय कुमार पांडे ने कहा कि रक्तदान से कई शारीरिक लाभ होते हैं और इसके लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है।
सिविल सर्जन जे.एफ. कनेडी ने कहा कि देश की आबादी का कम से कम एक प्रतिशत लोगों द्वारा प्रतिवर्ष रक्तदान किया जाना जरूरी है। स्वैच्छिक रक्तदान से कई बीमारियों से राहत मिलती है।

शिविर के आयोजन में प्रोजेक्ट डायरेक्टर अजय कुमार, सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर अमित गौरव, सीनियर एडमिन एचआर जमीर हसन, प्रवेश पचौरी, संजीव मिश्रा, मुकेश श्रीवास्तव, राकेश कुमार, तिरुपति बालाजी तथा सदर अस्पताल के कर्मियों—सोनी कुमारी, प्रदीप पासवान, राहुल पांडे, दयानंद ठाकुर आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!