24 वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगित
गढ़वा
24 वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में जेपीएस सेंट्रल स्कूल ने ज्ञान निकेतन रेहला को छह विकेट हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। गोविंद हाई स्कूल के मैदान में खेले जा रहे अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को ज्ञान निकेतन रेहला की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शाहबाज और आसिफ के दस दस रन के सहयोग से 48 रन पर ही सिमट गई। जेपीएस सेंट्रल की और से अरबाज ने चार और प्रेम ने दो विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी जेपीएस सेंट्रल स्कूल ने सात ओवर में चार विकेट खोकर प्रिंस के 15 रन के सहारे जीत दर्ज करते हुए प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहली बार प्रवेश कर लिया । परमेश्वरी प्लेयर ऑफ द डे का पुरुस्कार जेपीएस सेंट्रल स्कूल के अरबाज को गढ़वा जिला के पूर्व कप्तान सह गिरीडीह के सिविल जज विनोद कुमार, प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष सह प्रवेक्षक चंद्रभूषण सिन्हा, उपाध्यक्ष सियाराम शरण वर्मा,दीपक , सचिव आनंद सिन्हा,सह सचिव प्रिंस सोनी,,पंकज सोनी,संदीप गुप्ता, धर्मराज,रजनीश ने प्रदान किया। खेल से पूर्व गढ़वा जिला का पूर्व कप्तान सह गिरीडीह के सिविल जज विनोद कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय किया। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से छात्र न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनते हैं, बल्कि अपने करियर को भी नई दिशा दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना सिखाता है, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की कुंजी है।
न्यायाधीश विनोद यादव ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने स्वयं इसी मैदान से क्रिकेट खेल की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि खेल के दौरान हार-जीत, कड़ा संघर्ष और जुझारूपन जीवन के अहम पड़ावों को पार करने की प्रेरणा देता है। खेल को उन्होंने एक सफल करियर और बेहतर इंसान बनने का माध्यम बताया।
इस मौके पर अभिषेक द्विवेदी, मनोज तिवारी ,मनीष उपाध्याय , मनीष पाठक, गोलू,नमन, शैलेंद्र सिन्हा,नैतिक,मोहित सिन्हा, गौरव दुबे, शामिल थे।












