Location: पलामू
मेदिनीनगर।नावाजयपुर थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में पति अजमेर अंसारी उम्र 40 वर्ष और पत्नी रूबैदा खातून उम्र 35 वर्ष का नाम शामिल है।इस घटना के बारे में घायल अजमेर अंसारी ने बताया कि गुरुवार की सुबह खेती बर्बाद करने को लेकर गांव के ही रमजान मिया,इस्लाम मिया और खुर्शीद अंसारी से हमारा झगड़ा हो गया। इसी बीच तीनों व्यक्ति परिवार सहित मिलकर मेरी पत्नी रूबैदा बीवी और मुझे लाठी डंडे और टांगी से सिर पर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीण और परिजनों के द्वारा दोनों पति-पत्नी को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी रुबैदा खातून की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।












