चैनपुर थाना प्रभारी और समाजसेवी शिवकुमार चौधरी के अथक प्रयास से लापता युवक सही सलामत बरामद

Location: पलामू

मेदिनीनगर। चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा और कंकारी गांव के समाजसेवी शह मुखिया पति शिवकुमार चौधरी के अथक प्रयास से 31 मार्च से लापता चैनपुर थाना क्षेत्र के कंकारी गांव निवासी बच्चू चौधरी के पुत्र पंकज कुमार उम्र 17 वर्ष को सही सलामत खोज लिया गया है। मालूम हो की पंकज कुमार 31 जुलाई से अपने घर से लापता था। लापता होने के बाद परिजनों के द्वारा गुमशुदगी से संबंधित मामला चैनपुर थाना में दर्ज कराया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा पंकज को खोजने का काफी प्रयास कर रहे थे। इसी बीच चैनपुर थाना प्रभारी को पंकज का लोकेशन उत्तर प्रदेश प्रयागराज रेलवे स्टेशन के आसपास मिला। लोकेशन मिलते ही थाना प्रभारी अपने थाना के चौकीदार, समाजसेवी शिवकुमार चौधरी और पंकज के पिता बच्चू चौधरी को तुरंत प्रयागराज जाने का सलाह दिया। थाना प्रभारी के कहने पर सभी लोग प्रयागराज पहुंचे और पंकज को सही सलामत वहां पाया।अभी सभी लोग प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर ही हैं।सोमवार को पंकज को लेकर सभी लोग चैनपुर थाना पहुंचेंगे।जहां पंकज से लापता होने के बारे में पूछताछ की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल
    error: Content is protected !!