गढ़वा में प्रशासनिक फेरबदल, 36 राजस्व उप निरीक्षक, 27 लिपिक व 19 कंप्यूटर ऑपरेटरों का तबादला

Location: Garhwa


गढ़वा। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने बड़े पैमाने पर कर्मियों का स्थानांतरण किया है। उपायुक्त के निर्देश पर 36 राजस्व उप निरीक्षक, 27 प्रधान लिपिक, उच्च वर्गीय लिपिक व निम्नवर्गीय लिपिक तथा अंचल कार्यालयों में कार्यरत 19 कंप्यूटर ऑपरेटरों का तबादला किया गया है। इनमें कई ऐसे कर्मचारी भी शामिल हैं जो पांच से दस वर्षों से एक ही कार्यालय में पदस्थापित थे।
उपायुक्त ने सभी राजस्व उप निरीक्षकों और लिपिकों को निर्देश दिया है कि वे अविलंब अपने स्थानांतरित कार्यालयों में योगदान दें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई कर्मचारी 22 मार्च तक अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान नहीं देता है तो 23 मार्च से उसे स्वतः विरमित माना जाएगा। मार्च माह के वेतन और अन्य भुगतान भी संबंधित स्थानांतरित कार्यालय से ही किए जाएंगे।
जारी आदेश के अनुसार बिंदेश्वर पासवान का अंचल कार्यालय भंडरिया से मेराल, रमेश पांडेय का मझिआंव से मेराल, जितेंद्र कुमार का विशुनपुरा से केतार, मनोज कुमार पासवान का भवनाथपुर से मझिआंव, जय प्रकाश गुप्ता का विशुनपुरा से बरडीहा, शंभू कुमार का गढ़वा से रंका और निशा सिन्हा का गढ़वा से बरडीहा स्थानांतरण किया गया है। इसी प्रकार मुकेश किस्कू को मेराल से विशुनपुरा, नीरज कुमार तिवारी को डंडा से भवनाथपुर, इंदेश्वर बैठा को डंडई से धुरकी तथा अरविंद महतो को डंडई से नगर उंटारी भेजा गया है।
इसके अलावा धनलाल उरांव का डंडई से केतार, शैलेश कुमार महतो का मझिआंव से मेराल, दीपक कुमार यादव का मझिआंव से भंडरिया, गणेश सिंह चौधरी का मझिआंव से कांडी और वसीम अख्तर का मझिआंव से सगमा स्थानांतरण किया गया है। शिवम कुमार पांडेय को बरडीहा से गढ़वा, आलोक कुमार दास को बरडीहा से रमना, परमानंद गुप्ता को रंका से विशुनपुरा तथा निलेश तिवारी को रंका से धुरकी भेजा गया है। वहीं अनिल कुमार का रंका से डंडा, बिनोद कुमार दूबे का चिनियां से भवनाथपुर, दिलीप कुमार बैठा का भंडरिया से मझिआंव और शिवपत राम का भंडरिया से सगमा स्थानांतरण हुआ है।
इसी क्रम में पवन कुमार सिंह को भंडरिया से रमना, जितेंद्र कुमार को भंडरिया से मझिआंव, जुगेश कुमार दास को नगर उंटारी से खरौंधी, इंतेखाब आलम को भवनाथपुर से भंडरिया तथा गौरव आनंद को भवनाथपुर से रंका भेजा गया है। प्रकाश कुमार को केतार से धुरकी, अजमेरी अंसारी को खरौंधी से मझिआंव, सरोज कुमार को सगमा से नगर उंटारी, सतीश उरांव को सगमा से रंका और विकास कुमार को धुरकी से केतार स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा शशिकांत विश्वकर्मा को धुरकी से भंडरिया तथा राहुल कुमार को अंचल कार्यालय धुरकी से सगमा भेजा गया है।
वहीं विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत लिपिकों का भी स्थानांतरण किया गया है। इनमें रघुवीर राम और आलोक कुमार सिंह को गढ़वा से केतार, रुद्र नारायण पांडेय को गढ़वा से रंका, त्रिगुण स्वामी पांडेय को मेराल से बरडीहा तथा मुरारी मिश्रा को मेराल से चिनियां भेजा गया है। सुभाष शर्मा को डंडा से कांडी, शिल्पा दिव्यानी को डंडा से मझिआंव, करीमन पन्ना को डंडई से मेराल और अरुण कुमार रवि को डंडई से नगर उंटारी स्थानांतरित किया गया है।
इसी तरह कोमल प्रताप रवि को बरडीहा से रमना, रामाशीष पासवान को कांडी से गढ़वा, अरुण कुमार दास को रमकंडा से डंडा, कौशल कुमार सहगल को चिनियां से विशुनपुरा और प्रभात कुमार को भंडरिया से सगमा भेजा गया है। प्रकाश कुमार को नगर उंटारी से भवनाथपुर, जितेंद्र कुमार पासवान को रमना से कांडी, विकास कुमार को विशुनपुरा से मेराल और नेपोलियन कुजूर को विशुनपुरा से केतार स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा अमित केरकेट्टा को भवनाथपुर से खरौंधी, शैलेश कुमार को भवनाथपुर से धुरकी, अयोध्या रजक को केतार से रमना, कौशलेश कुमार शुक्ला को खरौंधी से गढ़वा तथा मयंक कुमार विश्वकर्मा को खरौंधी से रंका भेजा गया है। इरफान हबीब को सगमा से रमकंडा, सुरेंद्र कुमार को धुरकी से रमना, धीरज कुमार पुरी को केतार से गढ़वा और अमल कुमार सिंह को अंचल कार्यालय विशुनपुरा से अंचल कार्यालय रमना में स्थानांतरित किया गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    गढ़वा में प्रशासनिक फेरबदल, 36 राजस्व उप निरीक्षक, 27 लिपिक व 19 कंप्यूटर ऑपरेटरों का तबादला

    सिंगरौली में काम के दौरान रमना के मजदूर की मौत, गांव में पसरा मातम

    सिंगरौली में काम के दौरान रमना के मजदूर की मौत, गांव में पसरा मातम

    सेंट्रल बैंक चंद्री में 16 मार्च को ऋण वसूली शिविर, एकमुश्त भुगतान पर 85% तक की छूट

    सेंट्रल बैंक चंद्री में 16 मार्च को ऋण वसूली शिविर, एकमुश्त भुगतान पर 85% तक की छूट

    चैती छठ और रामनवमी को लेकर सूर्य मंदिर ट्रस्ट की बैठक, तैयारियों की बनी रूपरेखा

    चैती छठ और रामनवमी को लेकर सूर्य मंदिर ट्रस्ट की बैठक, तैयारियों की बनी रूपरेखा

    13 और 19 साल से फरार दो वारंटी गिरफ्तार, मझिआंव पुलिस ने भेजा गढ़वा जेल

    13 और 19 साल से फरार दो वारंटी गिरफ्तार, मझिआंव पुलिस ने भेजा गढ़वा जेल

    हासनदाग मदरसा में भरदुल विश्वकर्मा ने आयोजित की इफ्तार पार्टी, हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश

    हासनदाग मदरसा में भरदुल विश्वकर्मा ने आयोजित की इफ्तार पार्टी, हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश
    error: Content is protected !!