Location: Garhwa
गढ़वा, 21 सितम्बर। गढ़वा नगर थाना परिसर में शनिवार को थाना प्रभारी की अध्यक्षता में स्वर्ण व्यवसायी संघ के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र में स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा व्यवस्था एवं उनसे जुड़ी अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई।
स्वर्ण व्यवसायी संघ की ओर से अध्यक्ष भुवनेश्वर नाथ सोनी, महामंत्री पंचम सोनी, सर्राफा पदाधिकारी दौलत सोनी, सप्रवीण सोनी, ज्योति प्रकाश, पीयूष सोनी, धीरज सोनी एवं सुनील कश्यप उपस्थित थे। व्यवसायियों ने अपने-अपने सुझाव व समस्याएं पुलिस प्रशासन के समक्ष रखीं।
पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापारियों को सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन व्यापारियों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा और उन्हें सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
बैठक के दौरान गढ़वा थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।












