गढ़वा जिला जेल में देर रात छापेमारी, आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली

Location: Garhwa

गढ़वा – सदर एसडीएम सह जेल सुपरिटेंडेंट संजय कुमार के नेतृत्व में मंगलवार की देर रात गढ़वा जिला जेल में औचक छापेमारी एवं सघन तलाशी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई रात लगभग 11 बजे शुरू हुई, जो लगभग 45 मिनट तक चली।

प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम ने जेल परिसर के सभी वार्डों, बैरकों, कक्षों और अन्य हिस्सों की बारीकी से तलाशी ली। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी चिरंजीव मंडल, विभिन्न थानों के थाना प्रभारी, महिला एवं पुरुष पुलिस बल के जवान बड़ी संख्या में मौजूद थे। सभी टीमों को अलग-अलग हिस्सों में तैनात कर समन्वित रूप से छापेमारी कराई गई।

तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु की बरामदगी नहीं हुई। साथ ही, सभी बंदियों की उपस्थिति रजिस्टर के अनुसार मिलाई गई और आंतरिक विधि-व्यवस्था की समीक्षा भी की गई।

एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि जेल की सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए इस प्रकार की छापेमारी नियमित रूप से की जाती है। मंगलवार रात की छापेमारी उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई थी।

उन्होंने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि जेल मैनुअल के अनुरूप सभी गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित किया जाए। सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच, प्रकाश व्यवस्था की दुरुस्ती, सीसीटीवी मॉनिटरिंग तथा जेल में प्रवेश करने वाली सभी वस्तुओं की सघन जांच अनिवार्य रूप से की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जेल से संबंधित किसी भी विषय में छोटी से छोटी लापरवाही भी क्षम्य नहीं होगी।

अनुमंडल पदाधिकारी ने यह भी कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार की औचक छापेमारी की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि, प्रतिबंधित वस्तुओं की उपस्थिति या अनुशासनहीनता को रोका जा सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!