गढ़वा के पूर्व विधायक युगल किशोर पांडे का अंतिम संस्कार राजहरा में, जनसैलाब उमड़ा अंतिम दर्शन को

Location: Garhwa

गढ़वा, 2 जून 2025: गढ़वा के पूर्व विधायक तथा एसपीडी कॉलेज के संस्थापक व सचिव युगल किशोर पांडे की अंत्येष्टि आज उनके पैतृक गांव राजहरा के लवजी नदी स्थित शिव मंदिर घाट पर संपन्न हुई। इस मौके पर राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्रों से जुड़े बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

पूर्व विधायक पांडे का निधन रविवार सुबह लगभग 6 बजे गढ़वा मेडिकल अस्पताल में हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को सोमवार सुबह राजहरा स्थित उनके पैतृक आवास लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

अंतिम दर्शन करने वालों में पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्रीकांत तिवारी, सुरेंद्रनाथ तिवारी, विजय चौबे, रामचंद्र चंद्रवंशी, विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भाजपा नेता ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी समेत कई गणमान्य लोग शामिल थे।

राजहरा स्थित आवास से शव यात्रा निकाली गई, जो लवजी नदी के घाट तक पहुंची। वहां उनका अंतिम संस्कार पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। मुखाग्नि उनके इकलौते पुत्र अभिषेक पांडेय ने दी।

उधर, एसपीडी कॉलेज गढ़वा में कॉलेज के प्राचार्य निकलेश चौबे की अध्यक्षता में एक शोकसभा आयोजित की गई, जिसमें कॉलेज के शिक्षकों एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और श्रद्धांजलि अर्पित की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!