काव्यानुरागी आयोजन में डॉ. हरिवंश राय बच्चन को रचनात्मक भावांजलि

Location: Garhwa

गढ़वा: पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच, नवादा (गढ़वा) द्वारा संचालित नवोदित रचनाकारों को समर्पित मासिक साहित्यिक आयोजन “काव्यानुरागी” में आज राष्ट्रकवि डॉ. हरिवंश राय बच्चन जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित रचनाकारों ने अपनी काव्य रचनाओं के माध्यम से उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का विषय प्रवेश कराते हुए साहित्यकार प्रमोद कुमार ने कहा कि डॉ. हरिवंश राय बच्चन ने मधुशाला के माध्यम से जीवन के सुख–दुःख, हार–जीत और आत्मस्वीकृति को सशक्त प्रतीकों में पिरोकर प्रस्तुत किया। उनकी भाषा सहज, प्रवाहपूर्ण और भावनाओं से ओत-प्रोत थी, जिसमें विद्वत्ता के साथ-साथ लोकहृदय की सरलता भी समाहित थी। वे केवल कवि नहीं, बल्कि अपने समय के साक्षी और मानवीय संवेदनाओं के सशक्त संवाहक थे।
उन्होंने कहा कि बच्चन जी अपने काव्य के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने का मूल मंत्र देते हैं—“जो बीत गई सो बात गई”—और विपरीत परिस्थितियों में भी साहस, उत्सवधर्मिता और मानवीयता बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं। जिनकी वाणी ने पीढ़ियों को शब्द, अर्थ और जीवन को देखने की नई दृष्टि दी, ऐसे महान कवि को उनकी पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
इसके पश्चात कवि धर्मेन्द्र कुमार पुष्कर ने “इस रंगमंच के तुम बस एक मुसाफिर हो…” रचना प्रस्तुत की।
मंच के निदेशक नीरज श्रीधर ‘स्वर्गीय’ ने “तुम्हीं मेरी संगिनी हो, तुम्हीं प्राण वायु…” कविता का पाठ किया।
कवयित्री जयपूर्णा विश्वकर्मा ने “मौन” शीर्षक कविता के माध्यम से मानवीय संवेदनाओं को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया।
वहीं कवि सौरभ कुमार तिवारी ने डॉ. बच्चन को भावांजलि अर्पित करते हुए “कोशिश करने वालों की हार नहीं होती…” कविता का सस्वर पाठ किया।अंत में शांति पाठ के साथ आयोजन सम्पन्न हुआ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल
    error: Content is protected !!