Location: भंडरिया
भंडारिया सदर पंचायत के मुखिया विनय सिंह सहित चार लोग कार दुर्घटना में घायल हो गए। सभी घायलों का भंडरिया रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया गया है ।

जानकारी के अनुसार विनय सिंह मुखिया अपने पूरे परिवार के साथ घर लौट रहे थे तभी भंडरिया हाई स्कूल डिपु के पास उनकी वैगनआर कार पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में विनय सिंह के पैर में कट गया है। उनकी पत्नी अनिता देवी का हांथ पैर दोनों टूट गया है। उनके बड़े भाई ईश्वरी सिंह का सिर में गहरा जख्म हो गया है। उनके पुत्र राजू सिंह के सिर में गहरा चोट लगा है। इन की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।











