कल्याणपुर गायत्री शक्तिपीठ में शारदीय नवरात्रि पर दुर्गा पूजा का आयोजन

Location: Garhwa

गढ़वा, 12 सितंबर — कल्याणपुर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा पूजा और सामूहिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को ओम समिति कल्याणपुर की बैठक में आयोजन की रूपरेखा तय की गई। बैठक की अध्यक्षता चंद्रमणि कुमार ने की।

निर्णय के अनुसार, 21 सितंबर की शाम को कलश स्थापना और संकल्प होगा। 22 सितंबर की सुबह 7 बजे से दुर्गा पूजन और पाठ की शुरुआत की जाएगी। नवरात्रि के नौ दिनों तक सुबह दुर्गा पाठ एवं पूजन तथा शाम 7:30 बजे से रात 10 बजे तक संगीतमय श्रीराम कथा आयोजित की जाएगी।

आयोजन को लेकर गायत्री मंदिर परिसर से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग तक सजावट की जाएगी। मंदिर परिसर में आकर्षक पंडाल का निर्माण किया जाएगा और गायत्री मंदिर व शिव मंदिर को सजाया जाएगा।

ओम समिति का पुनर्गठन किया गया

बैठक में ओम समिति का पुनर्गठन भी किया गया।

  • अध्यक्ष: चंद्रमणि कुमार
  • सचिव: संदीप विश्वकर्मा
  • उपाध्यक्ष: अजीत शर्मा
  • कोषाध्यक्ष: उत्तम विश्वकर्मा
  • संरक्षक: शुभम चंद्रवंशी

सदस्यों में पप्पू चंद्रवंशी, राममिलन विश्वकर्मा, निखिल चंद्रवंशी, गौतम विश्वकर्मा, राहित शरण, ब्रजेश विश्वकर्मा, संतोष शर्मा, मनीष ठाकुर, अंकु चंद्रवंशी, सोनू ठाकुर और रिंकू चंद्रवंशी शामिल हैं।

बैठक में गायत्री परिवार के जिला समन्वयक विनोद पाठक, गढ़वा प्रखंड समन्वयक अखिलेश कुशवाहा और ध्रुव कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!