कंकारी में मुखिया प्रतिनिधि ने ग्रामीणों के साथ की बैठक, योजनाओं की दी जानकारी

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • 2 hours ago
  • 0 Comments

Location: पलामू

पलामू। चैनपुर प्रखंड अंतर्गत कंकारी गांव में रविवार को ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुखिया कुसुम देवी की अनुपस्थिति में उनके पति एवं मुखिया प्रतिनिधि शिव कुमार चौधरी ने ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना।
बैठक को संबोधित करते हुए शिव कुमार चौधरी ने कहा कि पंचायत के किसी भी ग्रामीण को किसी प्रकार की समस्या या दिक्कत हो तो वे बेझिझक इसकी जानकारी दें, ताकि उसका समाधान कराया जा सके। उन्होंने ग्रामीणों को पंचायत में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी तथा योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने की बात कही।
उन्होंने ग्रामीणों से पंचायत के विकास कार्यों में सहयोग करने और सरकारी योजनाओं की निगरानी में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखे, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया।
मौके पर पूर्व प्रमुख ध्रुव कुमार गुप्ता, सुमेश कुमार पाल, मुरारी चौधरी, प्रमोद चंद्रवंशी, नौशाद आलम, छोटन चौधरी, अरुण पांडेय, रविंद्र यादव, संतोष ठाकुर, मुस्लिम अंसारी, अखिलेश पाल, सुनील चौधरी, विधायक प्रतिनिधि डालटनगंज सुरेंद्र चौरसिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Reactions about this news

    News You may have Missed

    सरस्वती नदी के पुनर्जीवन में एसडीएम संजय पांडेय की भूमिका भगीरथ जैसी : नीरज श्रीधर

    कंकारी में मुखिया प्रतिनिधि ने ग्रामीणों के साथ की बैठक, योजनाओं की दी जानकारी

    कंकारी में मुखिया प्रतिनिधि ने ग्रामीणों के साथ की बैठक, योजनाओं की दी जानकारी

    विनीत तिवारी हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी उर्फ मिंटू का पुलिस ने निकाला पैदल मार्च, कड़ी सुरक्षा के बीच भेजा जेल

    विनीत तिवारी हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी उर्फ मिंटू का पुलिस ने निकाला पैदल मार्च, कड़ी सुरक्षा के बीच भेजा जेल

    रंका में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विशेष छापेमारी अभियान में 10 अपराधी गिरफ्तार

    रंका में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विशेष छापेमारी अभियान में 10 अपराधी गिरफ्तार

    कथित गलत इलाज से महिला की मौत, बीडीओ ने परिजनों को दी आर्थिक सहायता

    कथित गलत इलाज से महिला की मौत, बीडीओ ने परिजनों को दी आर्थिक सहायता

    28 जून को चलेगा पल्स पोलियो अभियान, मेराल में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित

    28 जून को चलेगा पल्स पोलियो अभियान, मेराल में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित
    error: Content is protected !!