आम तोड़ने को लेकर हुई विवाद में सास,दामाद और बेटी गंभीर रूप से घायल

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पड़वा थाना क्षेत्र चिछौरी गांव में बुधवार की सुबह आम तोड़ने के विवाद में हुई मारपीट में सास महजिदन बीबी उम्र 50 वर्ष ,दामाद बसरुदीन अंसारी उम्र 35 वर्ष और बेटी आमना खातून उम्र 30 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।इस घटना में बारे में घायल महजिदन बीवी ने बताया कि बुधवार की सुबह आम तोड़ने को लेकर उनका देवर इदरीश अंसारी से झगड़ा हो गया।इसी बीच इदरीश अंसारी अपने घर वाले अलीना बेबी,शाहिना खातून और इबरान अंसारी के साथ मिलकर हम सभी को लाठी डंडे से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीण व परिजनों के द्वारा तीनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया।जहां इलाज के बाद भी बसरुदीन अंसारी की हालत गंभीर बनी हुई है।वही इस घटना के बाद घायल के परिजनों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!