Location: पलामू
मेदिनीनगर।गढवा जिले के डंडई थाना क्षेत्र के रारो गांव निवासी पुकार सिंह के पुत्र विजय कुमार सिंह उम्र 30 वर्ष को गुरुवार की सुबह अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया।जिसमें विजय कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि विजय कुमार सिंह गुरुवार की सुबह बाइक पर सवार होकर डंडई बाजार जा रहे थे।इसी बीच रास्ते में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर उन्हें धक्का मार दिया।जिसमें विजय कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर घायल विजय कुमार सिंह को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के बाद भी विजय सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।












