हुसैनाबाद में 35 वर्षीय युवक का फांसी के फंदे से झूलता हुआ शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस

Location: पलामू

मेदिनीनगर।हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के विस्वसीया गांव निवासी गंगा चंद्रवंशी के पुत्र सुजीत चंद्रवंशी उम्र 35 वर्ष का शव शुक्रवार की सुबह घर में फांसी के फंदे से झूलता हुआ बरामद हुआ है। वही इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि सुजीत कुमार का गुरुवार की रात किसी बात को लेकर अपने घरवालों से बहस हुआ था। शुक्रवार की सुबह जब घर वाले सुजीत के कमरे का दरवाजा खुलवाने पहुंचे तो उधर से कोई जवाब नहीं मिल रहा था। परिजन और स्थानीय ग्रामीण जब दरवाजा खोलकर देखें तो सुजीत का शव फांसी के फंदे से झूल रहा था। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी हुसैनाबाद थाना की पुलिस को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही हुसैनाबाद थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी मिली है। पुलिस पता लगाने में जुट गई है कि युवक ने किस बात को लेकर फांसी लगाया है। वही इस घटना के बाद से परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!