हुसैनाबाद की बेटियों की रौशन कामयाबी ऋषिता कुमारी एक्सीडेंस में चयनित, प्रियांशु कुमारी एक्सिस बैंक में डिप्टी मैनेजर बनीं

Location: पलामू

मेदिनीनगर।हुसैनाबाद श्री राजेश कुमार गुप्ता, जो हुसैनाबाद के राजकीय मध्य विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं, आज गर्व और खुशी से भरे हुए हैं। संसाधनों की कमी, छोटे कस्बे का माहौल—इन सबके बावजूद उन्होंने अपनी दोनों बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाकर जो मिसाल पेश की है, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। ऋषिता कुमारी – क़ाबिलियत की चमकती मिसाल 17 नवंबर 2025 को उनकी छोटी बेटी ऋषिता कुमारी, जो Ramaiah Institute of Technology, Bengaluru में Computer Science की अंतिम साल की छात्रा हैं, ने एक शानदार कामयाबी हासिल की। Xceedence Company के कैंपस सिलेक्शन में कुल 250 तलबा लिखित परीक्षा में शामिल हुए। उनमें से सिर्फ़ 30 को इंटरव्यू के लिए चुना गया, और आख़िरकार महज़ 5 नुमायाँ तलबा को सिलेक्ट किया गया। इन चुनिंदा पाँच में—हमारे इलाक़े की फ़ख़्र-ए-हुसैनाबाद बेटी। रिशिता भी शामिल है। यह सिर्फ़ एक जॉब नहीं, बल्कि जद्दो-जहद और हुनर की बेहतरीन मिसाल है। यह उपलब्धि हुसैनाबाद क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। प्रियांशु कुमारी – दूसरे ही दिन दूसरी रोशन कामयाबी रिशिता की कामयाबी के अगले ही दिन, बड़ी बेटी प्रियांशु कुमारी ने भी अपनी क़ाबिलियत का लौहा मनवा दिया। डिसटिंक्शन मार्क्स के साथ B.Sc (Ag) पुसा से मुकम्मल करने के बाद, इस वक़्त वह NIBM Pune में MBA के आख़िरी साल की तलबा हैं। 18 नवंबर 2025 को उनका चयन Axis Bank, Mumbai में Deputy Manager के पद के लिए हुआ। यह कामयाबी न सिर्फ़ उनके परिवार, बल्कि तमाम गुरुओं, मुहल्ले और इलाके के लिए भी इज़्ज़त और सरे-आम फ़ख़्र का सबब है। मात्र दो दिनों में दो रौशन कामयाबियाँ — यह किसी एक घर की जीत नहीं, बल्कि पूरे हुसैनाबाद की सर-बुलंदी है। इन दोनों बहनों ने यह साबित कर दिया कि इरादा मजबूत हो तो पस्ती, तंगी, और छोटी जगह कभी रुकावट नहीं बनती। श्री राजेश कुमार गुप्ता जी और परिवार को कोटि–कोटि बधाई। आपकी शिक्षा के प्रति निष्ठा ने आज क्षेत्र की नई पीढ़ी के लिए एक प्रेरक उदाहरण पेश किया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!