हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजयुमो की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

Location: Garhwa


गढ़वा। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा पिंडरा स्थित जिला कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम् गीत के साथ की गई। अध्यक्षता एवं संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी ने किया।

मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में बूथ स्तर तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की सेना ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंधूर चलाकर पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया है, जिससे देशभक्ति की भावना और मजबूत हुई है। इसी भावना के तहत भाजपा कार्यकर्ता हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 10 से 14 अगस्त तक बूथ स्तर पर अभियान चलेगा और 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराया जाएगा। 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ भी मनाया जाएगा।

जिला प्रभारी बिपीन बिहारी सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर नागरिक को तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने बताया कि कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारी बांटी जा चुकी है और हर घर तक तिरंगा पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि पहले केवल सरकारी भवनों पर तिरंगा फहराया जाता था, लेकिन अब हर घर पर तिरंगा लहराया जा रहा है। लातेहार जिला प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने तिरंगे को लेकर जनमानस में जागरूकता पैदा की है।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे, भाजपा नेता अरविंद तुफानी, विनय चौबे, जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे, रामसरीख चंद्रा, अजय तिवारी, राजकुमार मधेशिया, उमेश कश्यप, रितेश दुबे, बलराम यादव, परिक्षित तिवारी, सुरेंद्र राम, शुभम गुप्ता, जयंत पांडेय, लक्ष्मीकांत पांडेय, राजेश यादव, अभिषेक कश्यप, विकास तिवारी, दिनेश कुशवाहा, रूपू महतो, अंसाद बाबू, बजरंग प्रसाद, दिनेश पासवान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!