हरिहरगंज पुलिस पर CSP संचालक ने लगाए दुर्व्यवहार के आरोप

Location: पलामू

मेदिनीनगर। हरिहरगंज पिपरा प्रखंड के बभंडी गांव निवासी और पीएनबी बैंक के सीएसपी संचालक सह सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार सक्सेना ने हरिहरगंज पुलिस के एएसआई रमेश राम पर गाली-गलौज, मारपीट और अभद्र व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया है।

अशोक कुमार के मुताबिक, उनके खिलाफ एक महिला द्वारा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने उन्हें मंगलवार को थाने बुलाया। उनका आरोप है कि महिला ललिता देवी की शिकायत पर एएसआई रमेश राम ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज की और मारपीट भी की।

सीएसपी संचालक ने कहा कि इस घटना से वह काफी आहत हैं और जल्द ही वरीय पुलिस अधिकारियों से मिलकर शिकायत दर्ज कराएंगे, ताकि आम नागरिकों के साथ भविष्य में इस तरह का व्यवहार न हो। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल के दिनों में पुलिसकर्मियों द्वारा लोगों को बेवजह परेशान किया जा रहा है।

वहीं, इस मामले पर सफाई देते हुए एएसआई रमेश राम ने कहा कि युवक को महिला की लिखित शिकायत के आधार पर बुलाया गया था और केवल डांट-फटकार लगाई गई थी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!