Location: हरिद्वार
हरिद्वार (उत्तराखंड) : गायत्री परिवार द्वारा वर्ष 2026 के शताब्दी समारोह का आगाज उत्तराखंड के हरिद्वार में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत देव संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह से हुई। इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में देश भर से गायत्री परिवार से जुड़े लाखों लोगों की उपस्थिति देखने को मिली।
समारोह स्थल पर लोगों का विहंगम संगम नजर आया। विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की। आयोजन के दौरान भारतीय संस्कृति और उससे जुड़े विविध रंगों की झलक प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित लोगों को आकर्षित किया।
कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों का आकर्षक झांकी प्रस्तुति लोगों को मन मोह लिया। इनमें ओडिशा से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत आदिवासी नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। पारंपरिक वेशभूषा और लोकधुनों पर आधारित इस नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया।
गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह के तहत आगे भी विभिन्न आध्यात्मिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार, इस शताब्दी समारोह का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और सामाजिक चेतना को जन-जन तक पहुंचाना है।












