स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया जनजागरूकता अभियान

Location: Garhwa

गढ़वा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी की गढ़वा जिला कार्यसमिति एवं नगर मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न मोहल्लों और बाजार क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।

कार्यकर्ताओं ने पुरानी बाजार, माझिआंव मोड़, सोनपुरवा, रॉकी मुहल्ला, संघत मुहल्ला व मुख्य सड़क स्थित दुकानों और घरों में जाकर लोगों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की अपील की। इस दौरान दुकानों और घरों पर “स्वदेशी अपनाएं” से संबंधित स्टिकर भी चिपकाए गए।

स्वदेशी अपनाने से अर्थव्यवस्था मजबूत होती है: जिला अध्यक्ष

भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों का उपयोग घरेलू उद्योगों को मजबूत करता है। इससे न केवल भारत की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी बनते हैं।
उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाना भारत की तकनीकी व आर्थिक क्षमता को आत्मनिर्भर बनाने का प्रमुख आधार है।

विदेशी वस्तुओं से परहेज करें: डॉ. पातंजली केशरी

भाजपा नेता डॉ. पातंजली केशरी ने कहा कि भारत में निर्मित वस्तुओं के उपयोग से विदेशी उत्पादों के आयात पर होने वाले खर्च में कमी आती है।
उन्होंने व्यापारियों और आमजनों से विदेशी सामान न खरीदने और न बेचने की अपील की तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि कोई भी वस्तु खरीदते समय उस पर लिखा हुआ “मेड इन…” अवश्य देखें।
उनके अनुसार, “विदेशी वस्तुओं का त्याग कर स्वदेशी अपनाएं” केवल नारा नहीं बल्कि आत्मनिर्भर भारत की आत्मा है। इससे राष्ट्रवाद और स्वाभिमान की भावना मजबूत होती है तथा विदेशी कंपनियों पर निर्भरता कम होती है।

अभियान में कई कार्यकर्ता रहे उपस्थित

जनसंपर्क कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, कैलाश कश्यप, अंशु कांस्यकार, संतोष कुमार, मनीष गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!