स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो घायल

Location: पलामू

मेदिनीनगर।सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा टिकुलिया के पास बुधवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई।जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद राहगीरों के द्वारा इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायल सभी व्यक्तियों को इलाज के लिए मेदनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सको ने सोनू कुमार चंद्रवंशी और विजय यादव को अमृत घोषित कर दिया।वही स्वास्तिक चंद्रवंशी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया था।परंतु रिम्स जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।वही घायल राजा कुमार और रमन कुमार का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ही चल रहा है।स्कॉर्पियो में सवार मृत युवकों की पहचान शहर थाना क्षेत्र के बीएन कॉलेज निवासी मुन्ना राम के पुत्र सोनू कुमार चंद्रवंशी और जेलहाता निवासी नवीन चंद्रवंशी के पुत्र स्वास्तिक कुमार के रूप में की गई है।वही बाइक सवार विजय यादव पाटन थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव का रहने वाले थे।वही घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई नीरज कुमार सिंह पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर शव का इंक्वेस्ट कर तीनो के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।वही घटना की पुष्टि करते हुए सदर थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!