सेवानिवृत्त हवलदार जयप्रकाश यादव को पुलिस अधीक्षक ने दी सम्मानपूर्ण विदाई

Location: Garhwa

गढ़वा : आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गढ़वा स्थित सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक श्री अमन कुमार (भा0पु0से0) के नेतृत्व में हवलदार जयप्रकाश यादव के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। सेवानिवृत्ति उपरांत उन्हें शॉल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह में पुलिस उपाधीक्षक (मु0) सुश्री यशोधरा, परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र गढ़वा श्री संदीप कुमार सहित पुलिस केंद्र गढ़वा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा पुलिस मेंस एसोसिएशन के कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने हवलदार जयप्रकाश यादव के साथ बिताए गए अपने कार्यकाल को याद किया। संबोधन में परिचारी प्रवर श्री संदीप कुमार ने कहा कि हवलदार जयप्रकाश यादव ने अपने पूरे कार्यकाल में सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के प्रति समर्पण की मिसाल पेश की। उन्हें जो भी दायित्व सौंपा गया, उन्होंने उसे समय पर और ईमानदारी से पूरा किया।

समारोह के अंत में पुलिस अधीक्षक तथा उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों ने उन्हें शॉल एवं अन्य उपहार भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!