Location: Garhwa
सुशासन दिवस एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अटल चौक, मझीआंव मोड़ पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को लेकर शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस दिन जिला कार्यालय एवं अटल चौक, मझीआंव मोड़ पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि 25 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे केवल एक कुशल राजनेता ही नहीं, बल्कि कवि, लेखक और संवेदनशील विचारक भी थे। उन्होंने देश के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया और जनभावनाओं के अनुरूप कार्य किया। उनके दीर्घ संघर्ष और नेतृत्व के कारण ही भाजपा आज एक वटवृक्ष के रूप में खड़ी है। अटल जी ऐसे सर्वमान्य नेता थे जिनका सम्मान विपक्ष भी करता था।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता मुरली श्याम सोनी, विधायक कैलाश कश्यप के प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, राजीव रंजन, रविन्द्र पासवान, नगर मंडल अध्यक्ष धनंजय गोंड, डॉ. पतंजलि केशरी, मीडिया प्रभारी रितेश चौबे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी, मीना गुप्ता, शुभम गुप्ता, जयंत पाण्डेय, लक्ष्मीकांत पाण्डेय, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, अशोक केशरी, कंचन पाण्डेय, पियूष चौबे, खुर्शीद आलम, जितेन्द्र कुमार, मिथलेश तिवारी, मारुति नंदन सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।












