सुरक्षा के मद्देनजर थाना प्रभारी ने बैंकों व एटीएम का किया मुआयना

Location: Ranka

रंका :

रंका थाना में नव पदस्थापित थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक प्रवीण कुमार ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से सोमवार को मुख्य मार्ग पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक और वनांचल ग्रामीण बैंक तथा एटीएम का जायजा लिया तथा आसपास खड़े लोगों से वहां उपस्थित रहने का प्रयोजन संबंधी जानकारी ली बाद में उपस्थित लोगों से कार्य समाप्ति के पश्चात अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने हेतु सचेत करते हुए सख्त चेतावनी दी ।

थाना प्रभारी ने सूरक्षा के दृष्टिकोण से बैंकों के कार्यकाल के दौरान चौकीदारो के दल एवं महिला पुलिस बल तैनात रहने का निर्देश दिया। मालूम हो कि बैंक से बाहर मुख्य सड़क एवं बाजार क्षेत्र में लूट एवं छिनतई की आधा दर्जन से अधिक की घटनाएं घट चुकी है जिसमें आज तक एक भी अपराधकर्मी को रंका पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है इसलिए संभावित अपराध एवं घटना के रोकथाम को लेकर रंका पुलिस की सकारात्मक पहल को स्थानीय लोगों ने बेहतर कदम बताया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Mahendra Ojha

Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

News You may have Missed

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
error: Content is protected !!