सुदना जलापूर्ति योजना की विफलता समेत कई बुनियादी समस्याओं से वार्ड नं०2 जुझ रहा है:शत्रुघ्न

Location: पलामू

मेदिनीनगर।झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आज मेदिनीनगर में प्रेस बयान जारी कर कहा है कि मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नं०2 का सबसे महत्वाकांक्षी सुदना जलापूर्ति योजना की अक्सर विफलता समेत तमाम नगरीय सुविधाओं से वार्ड नं०2 वंचित रहा है।बयान में उन्होंने कहा है कि वार्ड के भीतरी क्षेत्रों वर्षों से नालियों की सफाई पर निगम ने कोई काम नहीं किया है‌,जिसकी वजह से ऐसे इलाके मच्छर जनित बिमारियों का केंद्र बनते रहै हैं।वार्ड नं०2 के पटेल नगर स्थित शिव प्रसाद गुप्ता के घर के पास मेरे आवास के बगल में मुख्य सड़क पर बने गड्ढे की वजह से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।वार्ड ऩ०2 कै कुम्हार टोली स्थित प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत बने मल्टीस्टोरी आवासों की गुणवत्ता के साथ अन्य आवश्यक सुविधाओं मसलन वाहन पार्किंग,पार्क आदि नजर नहीं आ रहे हैं‌।
बयान के अंत में उन्होंने कहा है कि इस भीषण ठंड में भी निगम द्वारा पटेल नगर,अघोर आश्रम,आजाद नगर,बीसफूटा आदि चौक-चौराहों पर अलाव नही जलवाने से लोगों के अन्दर आक्रोश व्याप्त हो रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!