सामने से टकराईं दो बाइक, महिला की मौत, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

Location: पलामू

मेदिनीनगर। छतरपुर थाना क्षेत्र के मनदेया गांव में मंगलवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही छतरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। वहां से गंभीर स्थिति में महिला को मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के लाली गांव निवासी चंदन बैठा की पत्नी शोभा देवी (26) के रूप में हुई। घायलों में योगेंद्र कुमार (20) सहित दो अन्य शामिल हैं।

परिजनों के अनुसार, शोभा देवी अपने मायके, छतरपुर थाना क्षेत्र के मनहु, गई थी। मंगलवार दोपहर वह अपने चाचा योगेंद्र कुमार के साथ बाइक से छतरपुर केवाईसी करवाने जा रही थी, तभी मनदेया गांव के पास नशे में धुत एक बाइक सवार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि इलाज के दौरान शोभा देवी की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू, शशि पांडे, पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचे और शव का इंक्वेस्ट कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!