साइक्लिंग खिलाड़ी आमिर रियाज ने फिर बढ़ाया गढ़वा और झारखंड का मान

Location: Garhwa

गढ़वा। गढ़वा जिले के होनहार साइक्लिंग खिलाड़ी आमिर रियाज ने एक बार फिर जिले और राज्य का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित वर्ल्ड एक्सपोजर स्पोर्ट्स टूर के तहत आमिर रियाज को भारत की प्रतिनिधि टीम में शामिल किया गया है।

6 जून से 10 जुलाई 2025 तक चलने वाले इस विशेष प्रशिक्षण और प्रतियोगिता टूर के लिए टीम जर्मनी और फ्रांस रवाना हो चुकी है। साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (CFI) एवं भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के संयुक्त प्रयास से चयनित टीम आईजीआई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नई दिल्ली से रवाना हुई। इस टीम में झारखंड के गढ़वा जिले से चयनित स्टार स्प्रिंट राइडर आमिर रियाज भी शामिल हैं, जो यूरोप में उच्चस्तरीय प्रशिक्षण के साथ-साथ विभिन्न अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में प्रतिभाग करेंगे।

टीम में आमिर रियाज को शामिल किए जाने पर झारखंड साइक्लिंग संघ के महासचिव शैलेन्द्र कुमार पाठक ने साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव सरदार मनिंदर पाल सिंह के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यह गढ़वा के खेल इतिहास में एक और गौरवपूर्ण क्षण है।

इधर, गढ़वा जिले के विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने आमिर रियाज की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उम्मीद जताई कि आमिर इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और राज्य का नाम और ऊंचा करेंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!