सांसद विष्णु दयाल के प्रयास से उटांरी रोड प्रखंड के लहर बंजारी में फॉब विथ रैंप (लाइट आरओबी) की मिली स्वीकृति

Location: पलामू

मेदिनीनगर सांसद पलामू श्री विष्णु दयाल राम जी के अथक प्रयासों के फलस्वरुप पलामू जिला अंतर्गत उटांरी रोड़ प्रखंड के लहर बंजारी में FOB With ramp (Light ROB) निर्माण की स्वीकृति रेलवे बोर्ड के द्वारा दी गयी हैं।उक्त संबंध में माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी ने मेरे कार्यालय के पत्रांक 86/DLI, 10/02/2025 के आलोक में दिनांक 16 अप्रैल 2025 को अपने पत्र के माध्यम से स्वीकृति की सूचना दी है।उल्लेखनीय है कि ग्राम लहर बंजारी, उटांरी रोड़ एवं आसपास के गांव के लोगों को आवागमन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जनता की कठिनाइयों को देखते हुए उक्त मामले को लोकसभा में नियम 377, धनबाद डिविजनल बैठक, पत्राचार एवं माननीय रेल मंत्री जी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उक्त स्थान पर FOB With ramp (Light ROB) निर्माण कराने का अनुरोध किया था। उक्त FOB With ramp (Light ROB) निर्माण के लिए बहुत जल्द निविदा प्रकाशित की जाएगी तथा निविदा के निस्तारण के तत्पश्चात कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

सांसद श्री राम ने माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के प्रति अपनी ओर से एवं समस्त जनता की ओर से धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!