सांसद खेल महोत्सव-2025 में 12208 खिलाड़यों ने रजिस्ट्रेशन कराया जिसमें लगभग 4052 खिलाडीयों ने भाग लिया-सांसद पलामू

Location: पलामू

सांसद खेल महोत्सव-2025 में 12208 खिलाड़यों ने रजिस्ट्रेशन कराया जिसमें लगभग 4052 खिलाडीयों ने भाग लिया-सांसद पलामू

मेदिनीनगर।पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया।इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को बताया की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से पूरे देश में चल रहे सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत दोनों जिलों पलामू एवं गढ़वा में सांसद खेल महोत्सव-2025 में 12208 खिलाड़यों ने रजिस्ट्रेशन कराया जिसमें लगभग 4052 खिलाडीयों ने भाग लिया। उक्त खेलों का शुभारंभ दिनांक 2 नवंबर 2025 को शिवाजी गैदान मेदिनीनगर से पुलिस स्टेडियम तक हाफ मैराथन के साथ किया गया था। इस खेल महोत्सव में महत्वपूर्ण खेलों फुटबॉल, कराटे, गदका, बैडमिंटन, कबड्डी, बॉलीबॉल जूड़ो एवं खो खो खेला गया। कल दिनांक 24 दिसम्बर 2025 को फुटबॉल टूर्नामेंट मैच का फाइनल खेल पुलिस स्टेडियम मेदिनीनगर में 10:00 बजे से प्रारम्भ होगा। उक्त सभी खेलों का प्राइज वितरण के साथ समापन समारोह दिनांक 25 दिसम्बर 2025 को “सुशासन दिवस” के अवसर पर मेदिनीनगर टाउन हॉल में समय 10:00 बजे लगभग 4052 खिलाडीयों को सम्मानित किया जाएगा। यह सभी समारोह एक साथ पूरे देश में आयोजित किए जा रहे है। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे।इस अवसर पर मै मुख्यरूप से स्वंय सहायता समूह SHG की महिलाओं का अभिनन्दन करना चाहूँगा कि उन्होंने सांसद खेल महोत्सव 2025 के माध्यम से विभिन्न प्रखंडों में हाफ मैराथन, चम्मच रेस, कुर्सी रेस, सूई धागा रेस एवं कब्बड़ी खेल में काफी बढ़-चढ़कर भाग लिया। साथ ही सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों के अदम्य साहस और उत्कृष्ट खेल भावना को देखकर मन प्रसन्न हुआ। विभिन्न प्रतिभाशाली टीमों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी का विजन स्पष्ट है। खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं. यह हमारे राष्ट्र की नींव है। सांसद खेल महोत्सव 2025 खिलाडियों को राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान कर रहा है जिससे वे खेल को एक शानदार करियर के रूप में अपना सकें और भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन कर सकें। स्वस्थ भारत, खेलो भारत, तंदुरुस्त भारत, खेलो भारत एवं फिट इंडिया खेलो इंडिया के साथ सांसद खेल महोत्सव स्वस्थ भारत एवं युवाओं के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक सशक्त कदम है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!