सर्पदंश से युवती घायल, झाड़-फूंक के बाद सीएचसी में कराया गया भर्ती

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर (गढ़वा): केतार थाना क्षेत्र के चांदडीह गांव में बीती रात सर्पदंश की घटना में रीमा कुमारी, पिता बैजनाथ सिंहा गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजनों ने पहले गांव में झाड़-फूंक कराया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने पर उसे भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया।

सीएचसी में चिकित्सक डॉ. दिनेश सिंह द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया, जिसके बाद पीड़िता को राहत मिलने की बात कही गई है।

परिजनों ने बताया कि रात लगभग 11 बजे रीमा को कुछ काटने का आभास हुआ। उसने तुरंत परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उसे झाड़-फूंक के लिए उत्तर प्रदेश ले जाया गया। वहां आराम नहीं मिलने पर भवनाथपुर सीएचसी लाया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!