सरस्वती विद्या मंदिर, गढ़वा में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित

Location: Garhwa

सरस्वती विद्या मंदिर, गढ़वा (विभाग–पलामू) में दिनांक 21 दिसम्बर 2025, रविवार को विद्या भारती, अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता श्रीमती सुशीला कुमारी, आचार्या सरस्वती विद्या मंदिर, मेदिनीनगर; श्रीमती विभा पाण्डेय, आचार्या शिशु विद्या मंदिर, भवनाथपुर; नगरी संगम की अध्यक्ष डॉ. नीलम वर्मा तथा उरसुगी पंचायत की मुखिया श्रीमती तेतरी देवी द्वारा माँ शारदे एवं ओउम् भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर किया गया। विद्यालय की दीदीजी की सहभागिता भी रही।
मुख्य वक्ता श्रीमती सुशीला कुमारी ने कहा कि सप्तशक्ति संगम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास एवं सशक्तिकरण की भावना जागृत करना है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर महिलाओं के भीतर सप्तशक्ति को जागृत करने हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने भारतीय दृष्टि एवं भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे।
अतिथि परिचय, स्वागत एवं संकल्प सुश्री प्रीति बखला द्वारा किया गया। प्रस्तावना एवं प्रश्नोत्तरी श्रीमती माधुरी कुमारी ने प्रस्तुत की। मंच संचालन सुश्री आयुषी तिवारी ने किया। कक्षा पंचम की बहनों स्वेच्छा कुमारी, परी विश्वकर्मा एवं प्रिंसेस आर्या ने वेशभूषा के साथ प्रेरणादायी महिलाओं के संदेश प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती सुनैना कुमारी ने आभार व्यक्त किया। अनुभव कथन अभिभाविका साक्षी कुमारी एवं अनुपमा तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट माता के रूप में श्रीमती मालती देवी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कुल 98 अभिभाविकाएँ, 05 आचार्याएँ, 35 बच्चे, 01 विशिष्ट माता तथा समिति के 07 अधिकारी उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!