सरकार आपके द्वार कार्यक्रम झूठा पुलिंदा, जनता को ठग रही हेमंत सरकार : भाजपा मीडिया प्रभारी रितेश चौबे

Location: Garhwa

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम हेमंत सरकार का झूठा पुलिंदा है। यह सिर्फ कागजी खानापूर्ति कर जनता को भ्रमित करने का अभियान है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार की कोई भी योजना धरातल पर लागू नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा कि मंईया सम्मान योजना और अबुआ आवास योजना का पोर्टल लंबे समय से बंद है।
मंईया सम्मान योजना का पोर्टल पिछले एक वर्ष से बंद पड़ा है और यह दोनों ही योजनाएं “चुनावी पोर्टल” साबित हुई हैं, जिन्हें सिर्फ जनता को ठगने के लिए लाया गया था।

रितेश चौबे ने आरोप लगाया कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम जनता के लिए सिर्फ एक झुनझुना है। जब विभागों में फंड ही उपलब्ध नहीं है, तो स्पष्ट है कि अधिकारी-कर्मचारी केवल औपचारिकता निभा रहे हैं। शिविर लगाकर हेमंत सरकार जनता के पैसों का दोहन और शोषण कर रही है तथा विकास का झूठा ढिंढोरा पीट रही है।

उन्होंने कहा कि पेंशन, आय, जाति, निवास जैसी सेवाएं दैनिक प्रक्रियाएं हैं, जो हर दिन चलती रहती हैं। इसके अलावा शिविरों में जनता का कोई ठोस काम नहीं हो रहा है। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम जनता को ठगने का एक माध्यम बन गया है। चौबे ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों—सभी को छलने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार किसी भी विभाग को फंड नहीं दे रही है। अधिकारी फंड के अभाव की शिकायत कर रहे हैं और जनता का कार्य ठप पड़ा है। उनके अनुसार हेमंत सरकार बनने के बाद से किसी भी विभाग में फंड की कमी दूर नहीं हुई है और पूरे झारखंड में विकास कार्य लगभग बंद हो चुके हैं।
चौबे ने दावा किया कि झामुमो सरकार की गलत नीतियों के कारण केंद्र सरकार की योजनाएं भी प्रभावित हो रही हैं, जिससे झारखंड 20 साल पीछे चला गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य खनिज संपदा से भरपूर है, लेकिन गलत नीतियों के कारण झारखंड देश के सबसे पिछड़े राज्यों की कतार में खड़ा हो गया है। स्थिति यह है कि बालू के अभाव में आम जनता परेशान है और दैनिक मजदूरों-मिस्त्रियों को काम तक नहीं मिल पा रहा है।

मौके पर भाजपा नेता नवीन जायसवाल, संजय जायसवाल, अविनाश पासवान सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!