सतबहिनी झरना तीर्थ की सुरक्षा के लिए फुलप्रूफ व्यवस्था शीघ्र : विधायक

Location: कांडी

क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कार्य शुरू

कांडी (प्रतिनिधि) : मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल के विकास और सुरक्षा को लेकर सतबहिनी विकास समिति व श्रद्धालुओं की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एवं विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने की।

विधायक ने कहा कि इस अव्वल दर्जे के पर्यटन स्थल की समुचित सुरक्षा के लिए फुलप्रूफ व्यवस्था की जा रही है। किसी को भी यहां के निर्माण कार्यों को तोड़ने, विरूपित करने या दान पेटी से चोरी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे तत्वों को चिन्हित कर कानूनन कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पर्यटन स्थल के सुंदरीकरण के लिए मास्टर प्लान तैयार है, जिसका कार्यान्वयन जल्द शुरू होगा। साथ ही, उनके ‘मिशन जन कल्याण’ के तहत प्रखंड क्षेत्र की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य आज से प्रारंभ हो गया है, जिसका परिणाम शीघ्र ही लोगों को दिखाई देगा।

विधायक ने बायीं बांकी नहर के खरौंधा वितरणी में सतबहिनी के मेन गेट के पास बाधित स्थल का भी निरीक्षण किया। कांडी बाजार में नाली के अभाव से जलजमाव की समस्या पर उन्होंने आरसीडी के कार्यपालक अभियंता प्रदीप कुमार से बात की, जिन्होंने आश्वासन दिया कि बारिश थमने के बाद इसे ठीक कर दिया जाएगा।

बैठक में समिति के सचिव पंडित मुरलीधर मिश्र ने असामाजिक तत्वों द्वारा हो रही चोरी और तोड़फोड़ पर चिंता व्यक्त करते हुए इसकी रोकथाम पर जोर दिया। साथ ही, आगामी मानस महायज्ञ से पहले स्व. विनोद पाठक के स्मारक निर्माण, निर्माणाधीन दुकानों को पूरा कर संबंधित व्यक्तियों को सौंपने और अन्य आवश्यक विकास कार्यों को शीघ्र संपन्न कराने की मांग रखी गई।

बैठक में पं. मुरलीधर मिश्र, सुदर्शन तिवारी, आतिश कुमार सिंह, संत हरिदास जी, अखिलेश सिंह, विभूति नारायण दुबे, असर्फी सिंह, मुखिया पाण्डेय, शम्भूनाथ सिंह, रघुनंदन राम, दिलीप पाण्डेय, अरुण राम, कामेश्वर ठाकुर, ध्रुव कुमार पांडेय, बैजनाथ पाण्डेय, बटेश्वर सिंह, सुखदेव साव, निरंजन सिंह, गोरखनाथ सिंह, शम्भू साव, सुधीर कुमार सिंह, रमेश पासवान, कृष्णा शर्मा, राम ध्यान साह, रमेश तिवारी सहित कई लोग उपस्थित थे

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!