Location: Garhwa
गढ़वा में रविवार को फरटिया मोड़ स्थित डेंटल कॉलेज के पास पिकअप और टेंपो की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो पलट गया। हादसे में एक अज्ञात महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल, गढ़वा पहुँचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घायलों के नाम इस प्रकार हैं:
- अमित पासवान — टेंपो चालक, निवासी: रबदा गांव, चैनपुर थाना क्षेत्र, पलामू
- कलावती देवी — निवासी: गोदरमा गांव, रेहला थाना क्षेत्र
- काति कुंवर — निवासी: पांडेपुर गांव
- सविता देवी — निवासी: बेलचंपा, केवल टोला
- अर्यन कुमार — ओमप्रकाश का पुत्र
- जैतून विबी— निवासी: सीरिया डोंगरगांव, रमना थाना क्षेत्र
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।












