सड़क पर लावारिस पशुओं का जमावड़ा,राहगीर हो रहे है दुर्घटना का शिकार

Location: पलामू

मेदिनीनगर। सड़क पर लावारिस पशुओं का जमावड़ा रहने से प्रतिदिन लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा रांची रोड में बीती रात सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बारे में बताया जाता है कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक अपने घर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में रेड़मा रांची रोड आकाश धर्म कांटा के पास सड़क पर खड़े लावारिस पशुओं को बचाने के क्रम में दोनो युवक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही टिओपी 2 टाइगर मोबाइल के जवान प्रमोद यादव और सहायक पुलिस के जवान जयंत दुबे घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के बाद भी दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।बताते चले की नगरनिगम की लापरवाही और लावारिस पशुओं का सड़क पर जमावड़ा लगने के कारण आए दिन लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इसके बाद भी नगरनिगम के द्वारा इस और उचित पहल नहीं की जा रही है। जिसके कारण लोग लावारिस पशुओं की वजह से प्रतिदिन सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इन दिनों शहर में लावारिस पशुओं का जमावड़ा लगा हुआ है। शहर के बीचों बीच सड़क पर इन लावारिस पशुओं का जमावड़ा लगने के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।वही सड़क पर चलने वाले चार पहिया वाहन चालक भी इन लावारिस पशुओं की वजह से परेशान है। कभी-कभी तो इन लावारिस पशुओं के बीच सड़क पर बैठ जाने की वजह से सड़क पर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है।यदि इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द नहीं किया गया तो आए दिन इन लावारिस पशुओं की वजह से कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!