Location: पलामू
मेदिनीनगर।पांकी थाना के सलगस भरी गांव में सोमवार की शाम सड़क दुर्घटना में तरहसी थाना क्षेत्र के गुरतुरी गांव निवासी कुलदीप चंद्रवंशी के पुत्र नीरज कुमार चंद्रवंशी उम्र 30 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।जबकि उसी गांव के एक युवक संजीवन सिंह उम्र 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि सोमवार को दोनों युवक बाइक पर सवार होकर तरहसी थाना क्षेत्र के सगालीम बाजार जा रहे थे।इसी बीच रास्ते में सलगस भरी गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दोनों बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी घायल के परिजनों को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायलो को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां चिकित्सकों ने नीरज कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।रांची रिम्स जाने के क्रम में रास्ते में ही नीरज कुमार की मौत हो गई।वही घायल संजीवन सिंह का इलाज अस्पताल में ही चल रहा है।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।मृतक शादीशुदा व्यक्ति था उसके दो लड़का और एक लड़की है। इस घटना से परिवार में दुखो का पहाड़ टूट गया है।वहीं सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीटू, नीरज कुमार सिंह, पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लिया।












